आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं -नगर आयुक्त


मनोज मौर्य
लखनऊ. लखनऊ नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर0आर0 विभाग एवं विभिन्न  जोनों में लगे नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारियो को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करना चाहिए. 
श्री सिंह  आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए फरिश्ते से कम नहीं. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जिन्होंने जब से नगर निगम जैसी बड़ी संस्था में योगदान देना चालू किया.  तबसे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भविष्य सुधारने लगा है. ऐसा आजकल सुनने को मिल रहा है.
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए समय पर वेतन एवं पीएफ में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नगर निगम के कई संगठनों से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने हेतु दिन-रात एक कर कई योजना बनाने का कार्य कर रहे हैं हो सकता है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके  ऐसा प्रतीत होता है. 
अगर ऐसा होता है तो आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से क्षेत्र की जनता के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और भी बेहतर करेंगे ऐसे में सरकार को भी नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह महोदय को पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए सहयोग करना चाहिए.

टिप्पणियाँ