दीपावली के पहले कर्मचारियों के वेतन उनके खाते में पहुँचे- नगर आयुक्त

मनोज मौर्य

लखनऊ नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ  ने दीपावली के पहले  कर्मचारियों के वेतन भुकतान समय से किया जा सके इसके लिए सभी कार्य समय सीमा के तहत कार्य हो सके

इसी क्रम में नगर निगम लखनऊ  समस्त अपर नगर आयुक्त समस्त विभागाध्यक्ष/अधिकारी निर्देशित किया जाता है कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत समस्त नियमित/संविदा एवं कार्यदायी संस्था के माध्यम से आबद्ध कर्मचारियों के वेतन भुगतान प्रत्येक दशा में आज सांय तक लेखा विभाग में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करायें। 

जिन विभागों के वेतन देयक लेखा विभाग में आज सांय तक प्रस्तुत नही किये जाते है तो सम्बन्धित विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि दिनांक 27-10-2024 दिन रविवार को कार्यालय खोलकर उपरोक्त कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। 

उक्त आवश्यक कार्य हेतु लेखा विभाग के समस्त कर्मचारी/स्टॉफ दिनांक 27-10-2024 को कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उपरोक्तानुसार  सम्बन्धित अपर नगर आयुक्त अपने जोन/विभाग के अन्तर्गत उपरोक्तानुसार अनुपालन सुनिश्चित करायें

टिप्पणियाँ