निकाय कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो होगा आंदोलन - शशि कुमार मिश्र

उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन मौन..?
लखनऊ उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश के नागर निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं एवं मांगों के समाधान हेतु आन्दोलन के दुसरे चरण में कल दि.5 सितंबर 24 से अवधक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार रावत के नेतृत्व में इस क्षेत्र की बरेली नगर निगम पहुंच कर  शाहजहांपुर व मुरादाबाद नगर निगमों एवं अन्य निकायों के कर्मचारियों को  कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार व नगर विकास/ शासन से समय रहते समस्याओं का समाधान कराए जाने की अपील लखनऊ महासंघ द्वारा प्रदेश सरकार व शासन तथा नगर विकास विभाग से निकाय कर्मचारियों की बहुत लम्बे समय से सेवा सम्बधी एवं अन्य मांगों के समाधान हेतु लगातार पत्राचार, ग्यापन, धरना, प्रदर्शन आदि के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराता चला आ रहा है,परन्तु खेद है कि महासंघ द्वारा गत दिनों पूरे प्रदेश की निकायों में जनजागरण, भ्रमण कर कर्मचारी समाज की लम्बित समस्याओं से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए एक सशक्त आन्दोलन की तैयारी किए जाने तथा उसकी  सूचना एवं आन्दोलन की नोटिस के बाद भी शासन स्तर पर मिल,बैठ कर ,वार्ता द्वारा समस्याओं के निदान हेतु कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा सका। 
इन परिस्थितियों में महासंघ द्वारा प्रदेश की निकायों को चार भागों मे बांट कर पुनः आन्दोलन एवं स्थानीय इकाइयों को मजबूत कर कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से एक बडे आन्दोलन की तैयारी करने के उद्देश्य से प्रदेश के चारों क्षेत्र अवधक्षेत्र, बंदेलखन्ड क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र तथा पूर्वांचल क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री प्रदेश की विभिन्न इकाइयों में जाकर प्रदेश सरकार व शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अनैतिक एवं दुर्व्यवहार से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, जिससे कर्मचारियों को समय से सेवा सम्बधी लाभ, पदोन्नति, वेतनविसंगति, कैडर रिब्यू, अकेन्द्रियत सेवा नियमावली, पुरानी पेंशन बहाली, दैनिक वेतन, संविदा व एडहाक सेवाओं के कर्मचारियों का विनियतीकरण तथ सफाई कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूरी सेवा में तीन पदोन्नति के अवसर नहीं मिल रहे, निकायों के लिपिक व राजस्व सम्वर्गो का पुनर्गठन, उच्चीकरण नहीं हो रहा एवं आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा भर्ती नीति, न्यूनतम वेतन मान, कम्प्यूटर, चाल आदि कैडरो का गठन आदि 13 सूत्रीय मांग पत्र पर आज आजादी के 77 वर्ष बाद भी कोई लाभ नहीं मिल सका।

अब महासंघ के पास आन्दोलन के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा क्योंकि कि कोई भी नहीं सुन रहा, जिससे दुखी होकर अवधक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अपने साथियों आर पी सिंह, मो.हनीफ व विजय यादव के साथ बरेली नगर निगम व शाहजहांपुर नगर निगम पहुंच कर वहाँ के अध्यक्ष मिशनपाल सिंह, महामंत्री जयपाल सिंह पटेल सहित सभी बरेली इकाई के साथियों के साथ लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा तथा बरेली नगर निगम की स्थानीय समस्याओं एवं गत दिनों हुए आन्दोलन आदि पर विचार विमर्श कर कर्मचारियों को आन्दोलन की तैयारी हेतु तैयार रहने की अपील भी की गयी। 

पुनः महासंघ का प्रदेश सरकार व शासन से अनुरोध है कि यदि निकाय कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते 25 अक्टूबर, 2024 तक वार्ता एवं बैठक के माध्यम से निर्णय एवं सम्बधित आदेश नहीं जारी हुए तो प्रदेश व्यापी आन्दोलन के क्रम में कार्यबन्दी की जायेगी शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष ने कहां.!

टिप्पणियाँ