प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था दुराचार तथा अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने किए कचहरी गेट पर विरोध प्रदर्शन

रवि मौर्य

अयोध्या । प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था दुराचार तथा अत्याचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कचहरी गेट पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कचहरी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े पर कचहरी का गेट पुलिस द्वारा बंद करने के कारण,वही गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

इससे पूर्व प्रेस क्लब पर धरने में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल है और उत्तर प्रदेश के मुखिया जाति और धर्म देखकर अपराधियों और निर्दोषों पर कार्यवाही कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार के मुखिया खुद ही न्यायाधीश की भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से अपराधी चिन्हित किया जा रहे हैं तथा उन पर मुख्यमंत्री के इशारे पर गैर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है। 

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय देखकर भाजपा बौखला गई है और हताशा भारी कार्यवाही पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है ,इसका कांग्रेस पार्टी प्रबल विरोध करती है।भाजपा सरकार ने उप्र को ‘फ़र्ज़ी एनकाउंटर की राजधानी’ बना दिया है। 

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है , लगातार कही न कहीं महिलाओं के साथ  दुराचार की घटनाएं हो रहीहै,।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जिस तरह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा हाफ हो गई इस तरह विधानसभा में भाजपा साफ हो जाएगी।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया था और बुलडोजर को ही न्याय का प्रतीक बना दिया गया था, पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बुलडोजरी सोच का ध्वस्तीकरण हो गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ,अंबेडकर नगर  से सुनील मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ,सविता यादव, दयावती, दिनेश शुक्ला ,शैलेंद्र पांडे ,पीसीसी सदस्य संजय तिवारी , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी,अमरीश पांडे,कविंद्र साहनी, प्रवीण श्रीवास्तव ,प्रदीप निषाद, अनंत राम सिंह,करन त्रिपाठी,उमेश उपाध्याय,मोहम्मद आमिर, मिल्कीपुर के पूर्व प्रत्याशीबृजेश रावत, ,राम सागर रावत, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, पंकज सिंह, चंचल सोनकर, अनिल सिंह, अनिल तिवारी ,लिटिल वर्मा, विकास सिंहविक्की, फ्लावर नकवी, राम अवध पासी, लाल मोहम्मद, अब्दुल हकीम ,जिओ हैदर ,इंद्रोहण यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी,भगवान बहादुर शुक्ला, तेजबली पांडे, कृष्ण देव ,प्रशांत पांडे,गंगा राम यादव, विकास सिंह विक्की, अशोक कन्नौजिया, विकास गुप्ता, डीएन वर्मा, सरजू प्रसाद, अमित जायसवाल, राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ