संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमतीकरण तथा SC/ST वर्ग के आरक्षण पर हुई चर्चा

नगर निगम लखनऊ मुख्यालय पर संविदा सफाई कर्मचारियों के हितों का मुद्दा गरमाया

लखनऊ नगर निगम लखनऊ मुख्यालय में स्थित नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन  कक्ष न. 15  में संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमतीकरण तथा SG/ST वर्ग के आरक्षण में उपवर्गीयकरण पर चर्चा हुई।चर्चा में सुल्तानपुर उ. प्र.से पधारे  राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ( रजि.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक, बब्लू चौधरी, सफाई कर्मचारी नेता चंदन कुमार प्रतापगढ़ उ. प्र., नागेंद्र भोदित्वान  नगर अध्यक्ष एससी/एसटी.मोर्चा भा..ज. पा.सीतापुर उ. प्र., विवेक श्रीवास्तव भा.ज.पा. नेता सीतापुर, तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर सेवा संस्थान के महामंत्री व नगर निगम कर्मचारी नेता श्री क्षत्रोहन लाल वाल्मीकि जी उपस्थित रहे।

  • सफर में मुश्किलें आए, तो हिम्मत और बढ़ती है।
  • कोई रास्ता अगर रोके,तो जुर्रत और बढ़ती है।।
  • अगर बिकने पर आ जाओ,तो घट जाते हैं दाम ।
  • अक्सर न बिकने का इरादा हो,तो कीमत और बढ़ती है।। 

इस अवसर पर जगदीश अटल वाल्मीकि , महामंत्री लखनऊ नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन , अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर सेवा संस्थान मौजूद रहे

टिप्पणियाँ