हिंदी के विकास में ही देश का विकास संनिहित - केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या से प्रकाशित "साहित्य सम्राट" का  लोकार्पण उत्तर प्रदेश के  यशस्वी उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने किया..

आचार्य स्कंददास मौर्य

अयोध्या हिन्दी भाषा की लोक प्रियता को देखते हुए अयोध्या से प्रकाशित लोकप्रिय पत्रिका "साहित्य सम्राट" के नवीनतम का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने किया, उन्होंने कहा कि मातृभाषा हिंदी हमारी अभिव्यक्ति के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की संवाहक भी है

हिंदी के विकास में ही देश का विकास संनिहित है, हम सभी का प्रयास होगा कि हिंदी शीघ्र भारत की राष्ट्रभाषा बने जिससे भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रसार संपूर्ण विश्व में हो सके

हिंदी के समुन्यन में संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री ने संस्थान तथा पत्रिका समूह के उज्जवल भविष्य की कामना की, उक्त अवसर पर हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पत्रिका के संपादक डॉoसम्राट अशोक  मौर्य, संस्थान के संरक्षक मंडल सदस्य व कप्तानगंज के पूर्व विधायक सी. ए. चंद्र प्रकाश शुक्ला व संस्थान के राष्ट्रीय सचिव डॉoभानु प्रताप उपाध्याय ने भारत  सरकार से हिंदी को शीघ्र देश की राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग की।

टिप्पणियाँ