डॉक्टर सुभाष गुरुदेव अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी अनागत चंद्रिका सम्मान से हुए सम्मानित

पंडित बेअदब लखनवी

लखनऊ अखिल भारतीय अनागत  साहित्य संस्थान,अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, योगी नगर, लखनऊ में अनागत  काव्य गोष्ठी एवं अनागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम दुलारे सिंह, मुख्य अतिथि गिरिजा शंकर दुबे गिरजेश, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुभाष गुरुदेव रहे। 

समारोह का कुशल संचालन उमा लखनवी ने किया। काव्य समारोह का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भ्रमर वैसवारी की वाणी वंदना से हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुभाष गुरुदेव को अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर राम लखन यादव पवन कौशांबी, महिमा तिवारी, डॉक्टर सुभाष गुरुदेव, डॉक्टर अजय प्रसून, राम दुलारे सिंह सुजान, गिरजा शंकर दुबे गिरिजेश, राम राज भारती, संपत्ति कुमार मिश्र वैसवारी, विजय शंकर शुक्ल अवशेष, उमा लखनवी,  अखिलेश द्विवेदी, विमल बैरागी ने अपनी कविता, गीत, गजल एवं छंदों से सबको भाव विभोर कर दिया। 

अंत में संस्था के अनागत कविता आंदोलन के प्रस्तावक/अध्यक्ष डॉक्टर अजय प्रसून द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ