कर्मचारी ना होकर दिहाड़ी मजदूर है..? -अमिताभ सिन्हा



लखनऊ. उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद की अध्यक्षता में लेसा, रेजीडेंसी, लखनऊ में एक बैठक का आयोजन किया गया। 
  • पुरानी पेंशन को  ना अंगीकार किया..
  • नियमित कर्मचारी, कर्मचारी ना होकर दिहाड़ी मजदूर है..?
इस बैठक में गुफरान वारसी, सागर शर्मा, असीम श्रीवास्तव वैभव अस्थाना प्रदीप वर्मा, दीपेंद्र कुमार अजय कनौजिया शोएब स्पीड राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने संगठन के सामने पुरानी पेंशन को  ना अंगीकार किया जाने,  विभागीय कर्मचारियों के यहां मीटर लगवाने, शासन की अनुरूपता में कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को ना अंगीकार किया जाने जैसे कई विषम ज्वलंत मुद्दों को संगठन के सामने रखा जिसे संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहेल आबिद्री ने शीघ्र अति शीघ्र निपटने का आश्वासन दिया। 
उप महामंत्री अमिताभ सिन्हा ने कहा कि सन 2000 के बाद भर्ती हुए कार्मिकों की ना तो पेंशन है और ना ही उन्हें रिटायरमेंट के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा एल एम बी 10 की सुविधा नहीं मिलेगी जो की अत्यंत ही शोचनीय विषय क्या 2000 के बाद भर्ती हुए नियमित कर्मचारी,  कर्मचारी ना होकर दिहाड़ी मजदूर है..?
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद ने संगठन की मंडलीय इकाई का गठन करते हुए विद्युत नगरीय निर्माण मंडल राजभवन एवम विद्युत नगरीय निर्माण मंडल पंचम, लखनऊ मध्य क्षेत्र लखनऊ के अंतर्गत कार्यरत ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कार्यकारी सहायक को संरक्षक, शाश्वत शुक्ला, कार्यकारी सहायक को अध्यक्ष, सुरेंद्र मोहन कश्यप कार्यकारी सहायक को कार्यवाहक अध्यक्ष, नीलम कुमारी, कार्यकारी सहायक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिराम धावक, आशा सिंह चपरासी, राकेश मिश्रा और अखिलेश कुमार को उपाध्यक्ष तथा गौरव श्रीवास्तव, कार्यकारी सहायक को मंत्री, भानु प्रताप अवस्थी, शिविर सहायक व रेनू श्रीवास्तव, कार्यकारी सहायक दोनों को अतिरिक्त मंत्री, अरविंद कुमार, कुशल श्रमिकों कोषाध्यक्ष तथा शक्ति को सह कोषाध्यक्ष को वर्ष 2024-25 का पदाधिकारी/सदस्य कार्यकारणी सर्वसम्मति के आधार पर मनोनीत किया गया। 
उपमहामंत्री अमिताभ सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों/ सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने मजदूरों के हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई करने की प्रतिज्ञा ली।

टिप्पणियाँ