पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 राम उजागर शर्मा

आचार्य स्कंददास मौर्य 

अयोध्या धाम । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागर शर्मा की 51 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें जनपद के साहित्यकारों, कवियों द्वारा याद कर श्रद्धांजलि दी गई। शर्मा कालोनी ओरीजोत में पं राम उजागर शर्मा के पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को  सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ विचारक हरिशंकर सफरीवाला ने कहा कि वे विभिन्न जेलों में लगभग 8 वर्षों तक बंदी रहे। 


बंदी के दौरान उनकी मुलाकात प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त से हुई। जिन्होंने उन्हें विद्रोही की संज्ञा से कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। जेल में ही उन्होंने परिवर्तन और जागृति के नाम से क्रान्तिकारी उपन्यासों की रचना की। जिसे ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया था। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा, आसिर वस्तवी, अजमत अली सिद्दीकी, बटुकनाथ शुक्ल आदि ने  कहा  कि आजादी के बाद से ही देश सेवा का जज्बा कायम रहने की वजह से पं राम उजागर शर्मा ने अपने गांव गौसपुर में नेहरू कृषक विद्यालय की स्थापना की। वह भारत सेवक समाज के अध्यक्ष, प्रान्तीय रक्षक दल के बस्ती कैप्टन,  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व भारत सोवियत मैत्री संघ के अध्यक्ष पदों पर  आसीन  रहे। उन्होंने संग्राम व समाजवादी भारत का प्रकाशन किया। क्रान्तिकारी कविताएं और रचनाएं लिखते रहे। शायर डा. अफजल हुसेन ‘अफजल’ के संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन में डा राजेन्द्र सिंह राही, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद ‘शाद’, जगदम्बा प्रसाद भावुक,  अजीत श्रीवास्तव ‘राज’ अजमत अली सिद्दीकी आदि ने देश प्रेम की रचनाएं प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पं राम उजागर शर्मा के पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार भट्ट, श्रीकान्त श्रीवास्तव, नेबूलाल, श्रीकृष्ण तिवारी के साथ ही दीनानाथ यादव, गणेश शंकर, अरूण कुमार, डा. अनिल श्रीवास्तव, टुन्नी बाबू, मनीष श्रीवास्तव, विकास शर्मा, प्रीती शर्मा, पूजा मिश्रा,  वीएन श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मिश्र, संजीव पाण्डेय, शत्रुघ्न राय, रामचन्द्र पाल,  लालजी पाण्डेय एडवोकेट,  वी.के. मिश्र, माधुरी पाण्डेय, सामईन फारूकी, पूजा मिश्रा,  गिरीश चन्द्र मिश्र, अनुराधा शुक्ला, अरूण कुमार, पेशकार मिश्र, शत्रुघ्न पाठक, श्रीकृष्ण तिवारी, वैराग पाण्डेय के साथ ही अनेक लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ