पेड़ माँ की तरह जीवन देने और रक्षा करने का काम करते है – कुमुद दूबे

बलराम मौर्य

अयोध्या l कम्पोजिट विद्यालय दर्शन नगर 2 पूरा अयोध्या में हर एक पेड़ माँ के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान है 20 जुलाई 2024 के अन्तर्गत शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ सहिजन, सागौन , अमरुद, पीपल , पाकर, नीम, बरगद के पौधे रोपित करने का पुनीत कार्य किया गया I कल्पना त्रिपाठी  प्रधानाध्यापिका , कुमुद दूबे सहायक अध्यापिका एवं विद्यालय की शिक्षिकायें निधि महिंद्रा , सरिता रानी वर्मा , शकुंतला ,पूनम शुक्ला , शोभा पाण्डेय , आगनबाडी कार्यकर्त्री गायत्री सिंह ,रीता , उषा पाण्डेय , तथा बच्चों द्वारा रोपित पोधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया | एक वृक्ष माँ के नाम , तो एक वृक्ष ऑक्सीजन बाबा के नाम रोपित किया गया | कल्पना त्रिपाठी  ने कहा की एक सदस्य एक पेड़ अवश्य लगाये | 

सुरक्षित वातावरण का एक ही विकल्प , वृक्षारोपण एवं सुरक्षा का ले संकल्प | कुमुद दूबे ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की जब पेड़ ही ऑक्सीजन का एक मात्र और वृहद उपाय है तो क्यों न बड़े पैमाने पर हम सभी वृक्ष लगाये | वर्त्तमान में पूरे देश में वृहद वृक्षारोपण की आवश्यकता है | 

बच्चे जो हमारा भविष्य है इनका भविष्य भी वृक्षों के भविष्य से जुड़ा हुआ है| ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते है बल्कि तमाम प्रकार के फल फूल , जड़ी बूटियाँ और लकड़ियाँ भी देते है| आप सभी ने इस वर्ष भीषण गर्मी को देख लिया आने वाला समय और कठिन न हो इसलिए आप सभी एक पौधा माँ के ना अवश्य लगाये | निश्चित रूप से आप सभी गर्मी , भूक्षरण , धूल वर्षा अदि की समस्या से बच सकते है|  विद्यालय के सभी बच्चों को प्रधान मंत्री के संदेश को भी बताया तथा कहा की पेड़ लगाना ही नहीं उसे बचाना भी एक चुनौती है | अंत में कुमुद देबे  द्वारा उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई गयी | उन्होंने कहा की आइये निजी स्वार्थो को छोड़ दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लें | 

  • पर्यावरण है तो हम है..
  • सासें हो रही है कम आओं पेड़ लगाये हम..

जिस प्रकार से माँ एक बचे को पाल पोस कर अपनी उम्र उसकी परवरिश व देख भाल में लगा देती है उसी तरह से पेड़ भी हमें जीवन दे रहे है | जल ही जीवन है , वृक्ष ही जीवन है |

टिप्पणियाँ