डॉक्टर कल्पना कुशवाहा ने दुबई में भारत का परचम लहराया प्राइड ऑफ होम्योपैथ अवार्ड से किया गया सम्मानित

होम्योपैथ चिकित्सा जगत में रविवार 14 जुलाई 2024 का दिन ऐतिहासिक रहा, दुबई के बुर्ज अल अरब में देश विदेश के प्रतिष्ठित एवं जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सकों का समागम हुआ  बर्नेट होम्योपेथी द्वारा आयोजित वर्ल्ड होम्योपेथी समिट-2 मे पूरे भारत वर्ष एवं अन्य देशों के लगभग 160 होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कल्पना कुशवाहा को प्राइड ऑफ होम्योपैथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
होम्योपेथी चिकित्सा जगत का यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. कुशवाहा को इनके द्वारा समाज एवं महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिया, गया  डॉ कुशवाहा विगत 15 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा जगत में स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु सक्रिय रूप से जनस्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध रही हैं। 

डॉ कल्पना को यह सम्मान साउथ अफ्रीका के जाने माने क्रिकेटर और विश्वस्तरीय फील्डर जोंटी रोड्स, डॉ गेरी स्मिथ, प्रेसिडेंट फैकल्टी ऑफ होम्योपैथी यू के, डॉ सेर्गेई फ्रॉम रशिया, आदिल ओमार अब्दुल रज्जाक चेयरमैन एम के के ग्रुप ऑफ कम्पनीज एवम ओमार अलमार ज़ूकि एम्बेसडर एक्सट्रा ऑर्डिनरी के हाथों दिया गया 

डॉ कुशवाहा को होम्यापैथी प्रोफेशन को शीर्ष पर पहुंचाने के साथ साथ महिलाओं से संबंधित रोगों, जैसे मासिक धर्म की दिक्कतें, पी सी ओ डी,  ब्रेस्ट की गाँठ,  यूटेराइन फिब्राइड, ओवेरिअन सिस्ट, ल्यूकोरिया, पथरी, माइग्रेन, सर्वाइकल, पाइल्स व स्लिप डिस्क, जैसे अन्य व जटिल रोगों के सफल इलाज और सही परिणाम की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया, उनका कहना है कि  होम्योपैथिक मेडिसिन बिना किसी साइड इफेक्ट के असर करती हैं। 

डॉ कुशवाहा ने बताया कि आज का दिन उनके जीवन में सर्वाधिक उल्लेखनीय रहेगा, होम्योपैथिक जगत की यह समिट होम्योपैथ-जर्मन का विज्ञान और भारत का अध्यात्म  विषय पर रही जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने अपना वक्तव्य रखा। 

अपनी इस उपलब्धि के लिए सभी को धन्यवाद के साथ साथ इस आयोजन लिए डॉ कुशवाहा ने बर्नेट होम्यो के डायरेक्टर डॉ नितीश चंद्र जी और बर्नेट की पूरी टीम का आभार ज्ञापित किया।

उनके जीवन का उद्देश्य, समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व जरूरतमंद को निःशुल्क दवाइयां व परामर्श उपलब्ध कराना ही लोगों के मन में उनका अलग स्थान बनाता है। उनकी इन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है, जिनमें मुख्य रूप से नागपुर में होम्योपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड, लखनऊ में होम्योपैथिक चिकित्सक रत्न सम्मान, पटना में नारी शक्ति सम्मान, गोंडा में नारी गौरव संम्मान, कुशीनगर में डॉ हैनिमैन मेमोरियल अवार्ड, अयोध्या में अवध रत्न सम्मान, सुल्तानपुर में मानव रत्न सम्मान एवम समाज सेवी के रूप में अनेकानेक संस्थाओं द्वारा सम्मान व प्रशस्ति प्राप्त हुए हैं होम्यापैथी के क्षेत्र में अलग अलग संकाय में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान ख्याति प्राप्त, प्रसिद्ध क्रिकेटर्स क्रिस गेल, जोंटी रोड्स, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली, अभिनेता अनुपम खैर (लेखक व प्रेरक वक्ता), डॉ. कुमार विश्वास (कवि व प्रेरक), रवि किशन (अभिनेता व सांसद), सांसद मनोज तिवारी, राजीव रंजन सिंह (केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री) सहित कई महान हस्तियों ने किया।

डॉ कुशवाहा को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए उनके परिवार जन,  उनसे स्वास्थ्य लाभ लेने वाले एवम शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया। 

डॉ संजय कुशवाहा (निदेशक, फार्मेसी महाविद्यालय), पुत्री अनुष्का व पुत्र संकल्प ने भी प्रसन्नता के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की।

टिप्पणियाँ