संविधान मान स्तंभ की स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मनाया गया-जिला महासचिव


संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध -जिलाध्यक्ष

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  द्वारा  आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को संविधान मान स्तंभ की स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मनाया गया। इसके अनुक्रम में पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग लखनऊ पर प्रदेष उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि पीडीए को अधिकार तभी मिलेंगे जब उचित रूप से आरक्षण का हक सबको मिलेगा। संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। आज के दिन 26 जुलाई सन् 1902 को राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने संस्थान में आरक्षण का अंमल शुरू किया। बाबा साहब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा 26 जनवरी 1950 को दिया। आज भाजपा सरकार आरक्षण को दरकिनार कर इसे समाप्त कर रही है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया ने सबके विकास के लिए पिछड़ों को विशेष अवसर दिए जाने की मांग उठाई थी। 

इस अवसर पर प्रदेष सचिव दिनेश कुमार सिंह, त्रिवेणी पाल, चौधरी ज्ञान सिंह, फिदा हुसैन अंसारी, विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह, इब्राहीम मंसूरी, हलीम खान, वीरेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव अम्बेडकर वाहिनी संतोष रावत, वरिष्ठ नेता बचान सिंह, हरिपाल यादव, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अवधेश यादव, ज्ञानू यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, चंद्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्या, जिला सचिव सतेन्द्र यादव, दिनेश यादव, फारूख प्रधान, मो0 रईश, मो0 फाजिल, डाॅ0 मो0 सफात अली, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेंद यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार ‘टाइगर’, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत उर्फ राजू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, पार्षद ममता रावत, प्रमोद यादव, रामनाथ रावत, गोविन्द कुमार यादव, ब्लाक अध्यक्ष संतोष यादव, दिलीपचन्द्र यादव, अम्बेडकर वाहिनी जिला उपाध्यक्ष राजू कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत, जीत बहादुर रावत ‘जीतू’, महेश प्रसाद रावत, कैप्टन यादव, त्रिभुवन यादव, अमित यादव एवं प्रवेश कुमार यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ