एक पेड़ माँ के नाम ,सांसे हो रही कम आओं पेड़ लगाये हम –दिनेश कुमार तिवारी

पर्यावरण है तो हम है  सासें हो रही है कम आओं पेड़ लगाये हम l

बलराम मौर्य

दर्शननगर, अयोध्या l  कम्पोजिट विद्यालय रामदत्तपुर अटरावां पूरा अयोध्या में हर एक पेड़ माँ के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान 20 जुलाई 2024 के अन्तर्गत शिक्षकों ने बच्चों के साथ सहिजन, सागौन ,शीशम, पीपल ,पाकर, नीम, बरगद के पौधे रोपित करने का पुनीत कार्य किया गया I श्रीमती ममता श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका ,दिनेश कुमार तिवारी स0 अ0 विद्यालय की शिक्षिकायें विमला वर्मा ,उदिता वर्मा ,कुबरा यासमीन, वंदना यादव , अर्चना वर्मा तथा बच्चों द्वारा रोपित पोधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया | एक वृक्ष माँ के नाम , तो एक वृक्ष ऑक्सीजन बाबा के नाम रोपित किया गया | ममता श्रीवास्तव ने कहा की एक सदस्य एक पेड़ अवश्य लगाये | सुरक्षित वातावरण का एक ही विकल्प , वृक्षारोपण एवं सुरक्षा का ले संकल्प | दिनेश कुमार तिवारी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की जब पेड़ ही ऑक्सीजन का एक मात्र और वृहद उपाय है तो क्यों न बड़े पैमाने पर हम सभी वृक्ष लगाये | वर्त्तमान में पूरे देश में वृहद वृक्षारोपण की आवश्यकता है | बच्चे जो हमारा भविष्य है इनका भविष्य भी वृक्षों के भविष्य से जुड़ा हुआ है| ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते है बल्कि तमाम प्रकार के फल फूल , जड़ी बूटियाँ और लकड़ियाँ भी देते है| आप सभी ने इस वर्ष भीषण गर्मी को देख लिया आने वाला समय और कठिन न हो इसलिए आप सभी एक पौधा माँ के नाम अवश्य लगाये | निश्चित रूप से आप सभी गर्मी , भूक्षरण , धूल वर्षा अदि की समस्या से बच सकते है | उदिता वर्मा ने विद्यालय के सभी बच्चों को प्रधान मंत्री के संदेश को भी बताया तथा कहा की पेड़ लगाना ही नहीं उसे बचाना भी एक चुनौती है | अंत में दिनेश कुमार तिवारी स0 अ0 द्वारा उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई गयी | उन्होंने कहा की आइये निजी स्वार्थो को छोड़ दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लें !

टिप्पणियाँ