नगर निगम मार्ग प्रकाश मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार

विशेष संवाददाता

लखनऊ नगर निगम जोन - 8 में मार्ग प्रकाश मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है! रोजाना यहां लाइट बंद पड़ी है। पकरी के पुल से लेकर बदनाम लड्डू तक आधी से ज्यादा लाइट बंद पड़ी है। स्काई हिल्टन से लेकर लोकबंधु तक कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।

जोन - 8 में गायब स्ट्रीट लाइट का नहीं दे पा रहे हैं जवाब! 

जो लगी स्ट्रीट लाइट हैं वो भी आधी से ज्यादा नहीं जल रही हैं।आए दिन कहीं ना कहीं जोन - 8 में मार्ग प्रकाश की लाइट बंद पड़ी रहती है। जोन - 8 जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता है जनता अंधेरे में चलने को मजबूर है सड़क पर। दूसरों की बिल्डिंग से रोशन रहती है सड़क , मार्ग प्रकाश की  स्ट्रीट लाइट बस शो ऑफ में लगी है। दिन में क्षेत्र में कूड़ा फैला रहता है। रात में कई जगहों पर मार्ग प्रकाश की स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। कहीं ना कहीं जोन - 8 के जिम्मेदारों ने आंखों में पट्टी बांध ली हैं और जनता को परेशान करके गंदगी के साथ अंधेरे में चलने को मजबूर करते हैं। पकरी के पुल से लेकर बदनाम लड्डू तक आधी से ज्यादा लाइट बंद पड़ी है। स्काई हिल्टन से लेकर लोकबंधु तक कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।जोन - 8 के मार्ग प्रकाश के आए दिन करना में सामने आते रहते हैं। कहीं लाइट बंद है कहीं गंदगी है।  सारे आदेशों को रखते हैं ताक मुख्यमंत्री हो या वित्त मंत्री हो या नगर आयुक्त जोन - 8 के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जोन - 8 में मार्ग प्रकाश अगर जांच होगी तो कईयों पर गिर सकती है गज!

टिप्पणियाँ