भारतीय किसान यूनियन की बैठक संपन्न

रवि मौर्य

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन वि0ख0 ईकाई सोहावल के प्रमुख पदाधिकारियों की पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर अरकुना बाजार में संपन्न हुई जिसमें 6 जून24 को जनपद मुख्यालय पर होने वाली किसान महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की रणनीति बनाई गई। 

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और किसानों मजदूरों की समस्याओं का नजरअंदाज कर रहे हैं जिसके कारण किसान व मजदूर काफी परेशान है इसलिए जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत करनी जरूरी हो गया है। 

पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि भारी संख्या में महापंचायत में भाग लिया जाएगा। पंचायत को जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, मंडल सचिव दशरथ सिंह, देवी प्रसाद वर्मा, राकेश वर्मा, इंद्रजीत निषाद आदि लोगों ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ