भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया

वशिष्ठ मौर्य

कुशीनगर जिला कुशीनगर लोक सभा के क्षेत्र विजयपुर में जन अधिकार पार्टी के प्रभारी/ प्रत्याशी कुशवाहा रमेश मौर्य  के कैम्प कार्यालय के उध्घाटन एवं भारत के प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले परनिर्माण दिवस पर धूम धाम से मनाया इस मौके पर कुशीनगर इकाई के एव सभी विधानसभा के एवं महिला सहित  पदाधिकारी/ कार्यकर्ता हजारो जनसंख्या में मौजूद रहे जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जनपद कुशीनगर के विधानसभा फाजिलनगर में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि  उमा कुशवाहा प्रदेश सचिव व विशिष्ट अतिथि  राजकुमारी सिंह मंडल प्रभारी गोरखपुर रहीं वहीं अध्यक्षता  सीतानारायन कुशवाहा जिलाध्यक्ष कुशीनगर व संचालन एडवोकेट अनिल कुशवाहा युवा मंडल अध्यक्ष गोरखपुर ने किया। इस दौरान जिला सचिव अमरेश कुशवाहा, जिला महासचिव मोहन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयनारायण कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष डा. शम्भू कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर दीपनाथ कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष परमात्मा कुमार, विधानसभा अध्यक्ष तमकुहीराज चंदेश्वर कुशवाहा सहित हजारों माताओं बहनों व क्षेत्रीय किसानों नौजवानों ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्षों को सुना।

टिप्पणियाँ