झोला वितरण कर संस्था ने पर्यावरण बचाओ जागरूकता फैलाई

रवि मौर्य

अयोध्या।मां शांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नेहा कुमारी ने संरक्षक बसंत राम के नेतृत्व में श्री बिंदेश्वरी मंदिर के प्रांगण में क्षेत्र वासियों को पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत पन्नी हटाओ थैला अपनाओ स्लोगन से लिखा हुआ थैला वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष कुमार पांडे एवं दिलीप यादव पूर्व पार्षद द्वारा किया गया। संरक्षक बसंत राम ने बताया कि आज पन्नी के उपयोग से पर्यावरण का बड़ा नुकसान हो रहा है। यदि हम जल्द ही सचेत नहीं हुए तो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच नहीं सकते। धर्म सेना संस्थान की सचिव प्रज्ञा श्रीवास्तव ने झोले में लैया चना मिष्ठान डालकर वितरित किया। अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि सेवा कार्य अत्यंत जरूरी है साथ ही प्रकृति बचाव के लिए समय-समय पर लोगों में  जागरूकता उत्पन्न करना भी अत्यंत जरूरी है। इसीलिए संस्था द्वारा निशुल्क झोला वितरण किया गया। संस्था सेवा कार्य के प्रति तत्पर है कार्यक्रम में दिलीप यादव, सारस्वत श्रीवास्तव, रवि कुमार, सूरज चौधरी, रोली श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ