मातृशक्ति के रूप में महापौर का मार्गदर्शन मिल रहा:-नगर आयुक्त

मनोज

लखनऊ नगर निगम लखनऊ  नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोक नाथ हाल में सदन की अनौपचारिक बैठक सम्पन्न हुई  उक्त बैठक में सर्वप्रथम महिला दिवस के दृष्टिगत संचालनकर्ता नगर निगम की मुख्य निर्धारण अधिकारी  अंबी बिष्ट द्वारा वर्तमान महापौर सुषमा खर्कवाल  व निवर्तमान महापौर  संयुक्ता भाटिया के साथ साथ वर्तमान महिला पार्षद व पूर्व महिला पार्षद का स्वागत अभिनंदन किया इसी क्रम में महापौर  की अनुमति से महिला दिवस पर महिलाओं की भूमिका को सराहा गया जिसमें वर्तमान व निवर्तमान  पार्षद एवं निवर्तमान  महापौर  संयुक्ता भाटिया जी उपस्थित हुई। तदोपरान्त अपर नगर आयुक्त ललित कुमार द्वारा उपस्थित समस्त निवर्तमान/वर्तमान  पार्षदों के साथ-साथ सदन में उपस्थित समस्त महिला अधिकारियों व पत्राकार बन्धुओं का स्वागत किया गया।  सदन में नगर आयुक्त व  महापौर एवं 44 निवर्तमान/वर्तमान  महिला पार्षद उपस्थित रहीं। 

अध्यक्ष द्वारा निवर्तमान  पार्षदों से अपने अनुभव साझा करने का अनुरोध किया तत्क्रम में  पार्षदों ने अपने अपने अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ किये गये कार्यो के बारें में भी बताया। 

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ में महिला पार्षदों के लिए बुलाए गए विशेष सदन में महिला पार्षदों ने शहर के विकास, स्वच्छता और सुन्दरता के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए अपने विशेष सुझाव रखें।  

इस पर विशेष सदन की अध्यक्षता कर रही माननीय महापौर ने सदन में उपस्थित महिला पार्षदों की मूककंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि राजधानी की महिला पार्षद शहर के विकास से कन्धे से कंधा मिलकर चल रही है। 

उन्होने महिला पार्षदों को अवगत कराया कि आप सभी इस बात से अनभिज्ञ नही है कि जब से नगर आयुक्त के रूप में इंद्रजीत सिंह ने कार्यभार संभाला है निगम में तेजी से संसाधन बढ़ाए जा रहे है जिन जोनो से डिमाण्ड आ रही है उसकी आपूर्ति आप द्वारा किये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन मोदी की गारंटी है। 

डबल इंजन सरकार द्वारा आधी आबादी को पूरा अधिकार दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बेहद संवेदनशील है। 

इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 

इस दिन को मनाने का मकसद महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम है। महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देना भी इस दिन का मकसद है। साल 1977 में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 8 मार्च को महिला दिवस घोषित किया था। ये बहुत ही गर्व की बात है कि राजधानी को मतृशक्ति के रूप में महापौर जी का मार्ग दर्शन मिल रहा है। इससे पहले नगर आयुक्त ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर खास जोर देने के साथ महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। 

महिला सदन में प्रत्येक महिला पार्षद की बात, सुझाव और शिकायतों को पूरे धैर्य के साथ सुनने के उपरान्त महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से महिला पार्षदों को आश्वास्त किया कि उनके हर सुझाव और शिकायतों का निवारण हर हाल में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ