खेत मजदूर संगठन ने शहीद भगत सिंह को याद कर दिया श्रद्धांजलि

देश चौतरफा संकट से जूझ रहा है- सत्यनारायण तिवारी

रवि मौर्य

अयोध्या। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन ने भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर तहसील सदर से नगर निगम स्थित भगतसिंह पार्क तक मजदूर अधिकार मार्च निकाला और संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता व महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के संचालन में सभा किया।

    पार्क में स्थापित भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुई सभा को सम्बोधित करते हुए एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि आज देश चौतरफा संकट से जूझ रहा है। आजादी के बाद मजदूरों के अधिकारों के लिए बने कानूनो को एक एक करके समाप्त किया जा रहा है। आज मजदूरों के सामने संविधान, लोकतंत्र व अपने अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष को तेज करना ही सबसे बड़ा कार्यभार है।

       सभा को सम्बोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह सहित आजादी के आन्दोलन के शहीदों ने जिस लोकतांत्रिक समाजवादी देश बनाने का सपना देखा था उस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है जिसे मजदूरों, किसानों, नौजवानों की व्यापक एकता के बल पर लड़ा जाएगा।

      कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा के बगल उनके साथ शहीद हुए सुखदेव व राजगुरु की भी प्रतिमा लगाने एवं पार्क का नामकरण शहीद भगत सिंह पार्क करने तथा पार्क का सौन्दर्यीकरण कराए जाने सम्बन्धी जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया।         सभा को सूर्यकान्त पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी, सुशील शर्मा एडवोकेट, यशोदा नन्दन कृष्ण, शिवराम, उदयचंद यादव, किसान नेता विनोद सिंह,राम लोचन, पूरा ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अखिलेश चौधरी आदि ने संबोधित किया तथा दीपांकर, चिन्ता हरण, रमेश, शीला गौतम, नीतू, रूपा, कमला, किस्मता विमला, राम जग आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ