भविष्य निधि के भुगतान को लेकर निगम कर्मचारियों ने लेखाधिकारी से की वार्ता

भुगतान न किए जाने से कर्मचारी हो रहे परेशान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ 1 अप्रैल 2005 से 31 दिसंबर 2021 के विनियमित कर्मचारियों के वेतन से काटी गई भविष्य निधि धनराशि आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को प्रदान किए जाने एवं समस्त विभागों/स्कूलों की महंगाई भत्ते, बोनस की धनराशि से राष्ट्रीय बचत पत्र (N.S.C.) के रूप में की गई कटौती का भुगतान तत्काल किए जाने के संबंध में संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय में अपनी मांगों के संबंध में वार्ता कर मांगों पर सकारात्मक निर्णय किए जाने हेतु विवश किया गया। 

संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि भविष्य निधि का भुगतान पात्र कर्मचारियों को न किए जाने के कारण कर्मचारियों को अपने मकान मरम्मत,पुत्र /पुत्री/ भाई/बहन के विवाह एवं शिक्षा-दीक्षा में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा दोनों मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा गया कि जल्द ही मांगों पर विचार कर कर्मचारी हित में निर्णय लिया जाएगा।

संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा द्वारा कहा गया कि यदि मांगों पर कर्मचारी हित में तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं किया जाता है तो संघ आंदोलन हेतु बाद्धय होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ