चयन आयोग सदस्य नियुक्त होकर आगमन पर डा.सीमा शाक्य का हुआ स्वागत

डॉ.सीमा शाक्य का जगह-जगह हुआ स्वागत

अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की सदस्य नियुक्त होने के बाद डॉक्टर सीमा शाक्य के आज लखनऊ से गृह जनपद आगमन पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौपुला कट से लेकर इटावा तक जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं,समाज के लोगों व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। 

पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य की धर्मपत्नी डॉक्टर सीमा शाक्य को विगत दिवस उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का सदस्य बनाए जाने की सूचना पर इटावा में हर्ष था शनिवार को जब उन्होंने अपने काफिले के साथ लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होती हुईं जिले में प्रवेश किया तो सबसे पहले चौपुला कट पर भाजपा नेता संजीव भदौरिया, प्रशान्त राव चौवे, पूर्व सभासद राजेन्द्र कुशवाहा, विवेक रंजन गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामकरन शाक्य, पूर्व अधिशाषी अभियंता आदेराम शाक्य,ताखा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र शाक्य व शिवनारायण शाक्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज के लोगों व समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया उसके बाद ग्राम लुहिया के पास समाज के लोगों ने किया, बसरेहर में घुसते ही सैफई भाजपा मंडल अध्यक्ष असनेत यादव, बसरेहर मंडल अध्यक्ष विजय शाक्य, ताखा मंडल अध्यक्ष सुदेश शर्मा,महामंत्री जितेन्द्र पाल,सहित अनिल शाक्य,श्यामवीर यादव,रविन्द्र शाक्य,राहुल राज, दीपक नन्दन जाटव, वीटू यादव, राहुल शुक्ला, पंकज कुशवाहा, गजेन्द्र शाक्य, दीपक यादव, डा.महेन्द्र शाक्य, अनोद शाक्य व ममता शाक्य एडवोकेट ने स्वागत किया, बसरेहर के निकट ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दतावली पहुंचने पर पूर्व प्रधान जितेन्द्र शाक्य ने समाज के कार्यकर्ताओं के साथ तथा फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचने पर शिशुपाल शाक्य आदि समर्थकों ने पगड़ी व 51 किलो फूलों की माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। 

आवास पहुंचने पर डा.सीमा शाक्य व पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने संक्षिप्त वार्ता में बताया चूंकि अब सभी शिक्षा बोर्ड को मिलाकर एक ही आयोग बना दिया गया है इसलिए उनकी ज़िम्मेदारी ज्यादा बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी सुचिता से सम्पन्न कराई जायेंगी ताकि नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे बेरोजगारों को अवसर प्राप्त हो सकें

टिप्पणियाँ