अयोध्या धाम में मातृशक्ति का संकल्प, देश में फिर बनाएंगे मोदी सरकार-भिखारी

रवि मौर्य

अयोध्या। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश का मातृशक्ति वंदन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन अयोध्या धाम के राघव मंदिर में संपन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने राष्ट्र ध्वजारोहण " के साथ सम्मेलन की शुरुआत किया और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान की योजनाओं को शहर से गांव के प्रत्येक घरों तक पहुंच कर एक बार फिर मोदी सरकार देश में बनाने के लिए महिला सशक्तीकरण  की जानकारी  से  गांव  तक पहुंचाने  के लिए घर से बाहर निकलने का आवाहन किया।प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को सन्यासी की पदवी देते हुए उनके पद चिन्ह पर चलकर उनके हिंदुत्व के एजेंट को धार देकर उनके हाथों के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील किया। भगवान राम की जन्मस्थली पर मातृशक्ति का जोरदार सम्मेलन का सफल आयोजन के लिए महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा के साथ उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने अयोध्या में रामलला का विशाल मंदिर बनने के बाद हिंदुत्व को एजेंडे को आगे बढ़ते हुए मथुरा को भी मुक्त कराने का आवाहन किया।अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक ने एकता पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिवक्ताओं के एक बड़े सम्मेलन करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने अयोध्या में रामलला का विशाल मंदिर बनाने के बाद हिंदुत्व को एजेंडे को आगे बढ़ते हुए मथुरा को भी मुक्त करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में आए हुए पूरे प्रदेश की महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन्नर ने भी हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने की अपील किया। कार्यक्रम में आए भारी संख्या में प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदाधिकारी एवं महिला डेलिगेशन को राम दरबार रामनामी देकर महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा एवं भिखारी प्रजापति ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रवीण दुबे मातृशक्ति प्रभारी गंगा धाकड़ पल्लवी वर्मा जिलाध्यक्ष अयोध्या भानु प्रताप सिंह अखंड सिंह अमित सिंह रेखा श्रीवास्तव अमृता श्रीवास्तव डॉक्टर हरिओम पाठक विजय सिंह छवि कौशल ज्योति करवारिया  अमृता वाजपेई तूलिका शर्मा अयोध्या  प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय शंकर पान्डेय धीरेंद्र प्रताप सिंह अशोक शर्मा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह आदि भारी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित रहे। पूरे प्रदेश से आए हुए विश्व हिंदू महासंघ के डेलिगेट्स महिलाएं एवं पदाधिकारी ने रामलाल और बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ