बाल श्रम को ताक पर रखकर नाबालिक उतार दिया गंदे नाले में

अपनी गलती को छुपाने में जुटे एई किशोरी लाल

विशेष संवाददाता

लखनऊ नगर निगम मे तैनात एई किशोरी लाल किस तरह नाबालिग को बालिग बना कर उतार दिया नाले में। बिना सेफ्टी उपकरण के नाबालिग को नाले मे उतार कर काम करा रहे किशोरी लाल। एई किशोरी लाल अपनी करतूत को छुपाने के लिए अपने अंडर में काम करने वाले को फँसाने में जुट गए है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है, क्योकि यहाँ सवाल ये उठता है की बिना इस बच्चे को देखे परमिशन किसने दी।

क्या एई किशोरी लाल ने खाना पूर्ति करते हुए परमिशन दी थी।यदि ऐसे में कोई दुर्घटना हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। आखिर किसकी परमिशन से इस नाबालिक बच्चे को किशोरी लाल ने नाले उतारा था। यूं तो नगर निगम में 17 वर्षो से तैनात जेई बने एई किशोरी लाल अपने कारनामो से प्रसिद्ध भी है और चर्चा का विषय भी। नगर निगम मुख्यालय में तो चर्चा का विषय तो है ही, लेकिन अब यह बात जनता में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

आखिर एई किशोरी लाल पर नगर निगम के अधिकारी इतना क्यों मेहरबान है। ये भी नगर निगम के अधिकारियों पर सवाल या निशान खड़ा करता नजर आ रहा है। क्योकि जेई से बने एई किशोरी लाल का सफर 17 सालों से एक ही जगह तैनात होना ही अपने आप में सवाल पैदा कर रहा है। 

इनके कारनामो की सूची अगर तैयार की जाय तो एक बड़ा खुलासा जनता के बीच होगा। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करके नजीर बनाना चाहिए। अब देखने वाली बात ये होगी की किशोरी लाल के ऊपर नगर आयुक्त क्या कार्यवाही करते हैं।या किसी बेगुनाह को फसां कर नगर निगम अपना पल्ला झाड़ देती है।

टिप्पणियाँ