दिल्ली किसान महापंचायत में 12 व 13 को जाएंगे किसान

रवि मौर्य

अयोध्या।  संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर आगामी 14 मार्च 24 को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में जनपद अयोध्या से 12 व 13 मार्च 24 को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी व किसान अयोध्या- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से जाएंगे।

    उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने बताया कि दिल्ली महापंचायत में पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद के प्रत्येक विकास खंडो से 100-100 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे,12 मार्च 2024 को जिलाध्यक्ष राम गणेश मौर्य के नेतृत्व में तथा 13 मार्च 2024 को राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता /पदाधिकारी व किसान दिल्ली किसान- मजदूर महापंचायत में शिरकत करने के लिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ