राष्ट्रीय प्रतीको के सम्मान मिर्जापुर में निकाली गई जन चेतना

राष्ट्रीय प्रतीको के सम्मान में निकाली गई जन चेतना यात्रा हजारो हजार लोग उपस्थित..




उत्तर प्रदेश मिर्जापुर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दुबार कलां अंतर्गत सम्राट अशोक क्लब भारत मिर्जापुर शाखा द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2024को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हो के सम्मान में पतार कला चौराहे से जनचेतना यात्रा रैली निकाली गई। जोकि दुबार बाजार से होते हुए मल्लर मोड से अन्दर हनुमान मंदिर से पुलिस चौकी दुबार कला होते हुए मेंन रोड से लगभग 7 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए पुनः पतार कलां चौराहे पर आकर जन चेतना यात्रा का सम्मापन किया गया। जिसमें जानकारी के अनुसार हम आपको बताते चलें कि सम्राट अशोक के शासन काल में बने चार सिंहो दिखने वाला यह स्तंभ आखिर कैसे देश का राष्ट्रीय प्रतीक बन गया। 
राष्ट्रीय चिन्ह किसी भी देश की संस्कृति और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है जिससे उसे देश की पहचान वह छवि जुड़ी रहती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत के कई राष्ट्रीय प्रतीक हैं जो भारत की गरिमा को दर्शाते हैं इन्हीं राष्ट्रीय प्रतीक में से एक है अशोक स्तंभ जो कि देश के आत्मविश्वास और संवैधानिक मूल्यों की न्याय का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दे की आजादी के बाद सारनाथ के अशोक स्तंभ को ही देश का राष्ट्रीय प्रतीक चुना गया जोकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया और इसी दिन अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया। 

जन चेतना यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र प्रसाद मौर्य द्वारा बताया गया कि इस यात्रा के माध्यम से अपने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हो को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह जन चेतना यात्रा निकाली गई है। 

राष्ट्रीय प्रतीक जैसे राष्टगान, राष्ट्रीय कैलेण्डर, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय फल आम, राष्ट्रीय नदी गंगा, राष्ट्रीय पशु शेर व बाघ, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय सब्जी कदू, राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फुल कमल, राष्ट्रीय सांप कोबरा, राष्ट्रीय विरासत पशू हाथी, राष्ट्रीय जलीय पशू गंगीय डांल्फिन मछली, सहित सवोच्च राष्ट्रीय भारत रत्न के प्रतीको को  यात्रा में प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। 

इस रैली में अशोक सम्राट क्लब भारत मिर्जापुर शाखा के समस्त कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक जयंत कुमार सरोज ब्लॉक प्रमुख लालगंज, कीर्ति कॉल जिला पंचायत सदस्य लालगंज, रामनिहोर मौर्य ब्रह्महर्षी देवरा बाबा इंटर कॉलेज दुबार कला, साधु राम गौड़ स्वर्गीय राम मौर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ अरुण कुमार मौर्य, फौजदार मौर्य, सूरज मौर्य ग्राम प्रधान चकोटार, सम्राट हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर अवधेश कुमार मौर्य, भगवान सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह, सावित्रीबाई फुले आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल सहित हजारों हजार की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे 

टिप्पणियाँ