जबलपुर की गौरव सपना चड्ढा मध्यप्रदेश नारी सशक्तिकरण रत्न अवार्ड से हुई सम्मानित



जबलपुर। जबलपुर नगर आगमन पर मुख्य रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत के साथ सपना चड्ढा जोकि मध्य प्रदेश नारी सशक्तिकरण रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई है उनके शुभचिंतकों ने पुष्प हार से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस उपलब्धि से सम्मानित सपना चड्डा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इंदौर शहर के कल्पवृक्ष ऑडिटोरियम सेज यूनिवर्सिटी भवन परिसर में एक दिवसीय मध्य प्रदेश गौरव रत्नअवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ के द्वारा किया गया था जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागियों का सम्मान हुआ वही जबलपुर की प्रतिभा सपना चड्ढा को मध्य प्रदेश गौरव रतनअवार्ड व गोल्ड मेडल पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश शासन जयपाल छाबड़ा ,विशिष्ट अतिथि डीआई जी मनोज कुमार श्रीवास्तव, कंज्यूमर डिस्टिक जज जबलपुर योमेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डीएसपी नेहा पच्चीसिया, डिस्ट्रिक्ट सप्लाई कंट्रोलर नुजहत बाकाई ,एस डब्ल्यू सी जबलपुर लक्ष्मी ठाकुर, अतिथि प्रतिभा व्यास कल्पना गोस्वामी वहीं कार्यक्रम आयोजक राजकुमार धाकड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ‌। सपना चड्ढा की इस उपलब्धि पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय कोषाध्यक्ष  रविंदर सिंह चड्डा, मानव क्रीडा एवं कला अकैडमी के संस्थापक राजकुमार यादव, मेघा खरे, ज्योति सिंह, मोनिका केवट, विकास ठाकुर,महासचिव सुश्री शिवानी बेन,सदस्य जुबेर खान, आशीष महोबिया, वीरेंद्र सिंह आदि जनों ने स्वागत कर ढेरों बधाइयां प्रेषित की

टिप्पणियाँ