12 जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता



लखनऊ भारतीय जनता युवा मोर्चा  महानगर लखनऊ के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा 12 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उपस्थित रहेंगे। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता जीतने वाले को ₹11000 की इनामी राशि दी जाएगी। यह दौड जनेश्वर मिश्र पार्क से शुरू होकर 1090 चौराहे तक होनी है।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी से संपर्क करना है जिनका संपर्क सूत्र है - 7388888896, 9621888889

टिप्पणियाँ