स्वतंत्र भारत की नीव रखने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का अहम योगदान-अखिलेश यादव


रवि मौर्य

अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह  कमल के संचालन में धूमधाम से मनाया गया.

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी विभिन्न मजदूर संगठन से जुड़ कर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले  राम अभिलाष पाण्डेय एवं  नाका मुजफ्फर निवासी कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर वर्षों से बूथ पर जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली श्रीमती शांति विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. 

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा स्वतंत्र भारत की नीव रखने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का जो योगदान है उससे हम गौरव की अनुभूति करते हैं सर्वधर्म समभाव का अनुसरण करते हुए कांग्रेस वे समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा 28 दिसंबर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने त्याग और बलिदान से हमारे पूर्वज इतना बड़ा किया कि कांग्रेश विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना।

एआईसीसी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह कहां कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने वाले लोगों को कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भारत देश जितनी प्रगति और गरीबों का उत्थान किया है वह किसी से छिपा नहीं है आज हम कांग्रेस पार्टी के 138 स्थापना दिवस पर संकल्प ले कांग्रेस के नीचे सिद्धांत का युग चलकर कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे। 

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य राम अवध, आरिफ आब्दी, डीएन वर्मा, श्रीमती प्रमिला राजपूत, रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ विनोद गुप्ता, चंचल सोनकर, अशोक कुमार राय, रोहित यादव, प्रेम कुमार पांडे, जमील अहमद, वीरेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ