लखनऊ।   महापौर ने नगर निगम लखनऊ मुख्यालय के सामने स्थित 'झण्डी पार्क' में स्थापित श्रद्धेय राजा रघुबर सिंह जी "राजा झण्डी" की प्रतिमा के ऊपर बनने वाली छतरी का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर अपनी संपत्ति को जनहित में नगर निगम को समर्पित करने वाले स्व: राजा राज रघुबर सिंह के प्रपौत्र राजा राजेश्वर सिंह, उनकी पौत्रवधू राजमाता भक्ती देवी व समस्त राज परिवार के सदस्य एवं परिजन उपस्थिति थे। महापौर ने राजा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण कर नीव पूजन किया व कहा कि जल्द ही राजा साहब की प्रतिमा के ऊपर एक शानदार छतरी का निमार्ण होगा जो कि उनके नगर निगम की ओर से श्रद्धांजलि होगी

इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत चक, शिव शंकर सोनवाल, प्रदीप निगम, विजेन्द्र सिंह, नगर अभियन्ता जोन 1 संजीव प्रधान के साथ अवर अभियोक्ता लाल व अन्य गणमान्य लोग एवं नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे।

टिप्पणियाँ