रेत व पत्थर का अवैध परिवहन करने वाले तिन ट्रैक्टर वाहनों को खनिज विभाग ने किया जप्त



 पारसनाथ प्रजापति

सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली अरूण परमार के निर्देशानुसार,खनिज अधिकारी एके राय के मार्गदर्शन में दिनांक 01 दिसंबर को खनिज निरीक्षक कपिलमुनि शुक्ला एवं खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह द्वारा सुरक्षा बलों के सहयोग से सिंगरौली अन्तर्गत खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु छापामार कार्यवाही की गई है


कार्यवाही के दौरान अलग-अलग स्थानों से सोनालिका ट्रैक्टर बिना नंबर अवैध रेत परिवहन करते जप्त किया गया वही स्वराज ट्रैक्टर UP64Z9403 व स्वराज ट्रैक्टर UP64AA5568 को अवैध पत्थर परिवहन करते जप्त किया गया। कुल 03 ट्रेक्टरों को खनिज पत्थर एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया जाकर थाना- मोरवा मे सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। 


प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।

टिप्पणियाँ