क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं-पारसनाथ

सखौहा जनपद सदस्य के तत्परता से मृतक की पत्नी को मिला अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ

सिंगरौली। जनपद पंचायत बैढ़न वार्ड क्रमांक 11 सखौहा के लोकप्रिय जनपद सदस्य पारस नाथ प्रजापति के तत्परता के कारण ग्राम अमिलवान मृतक संतोष कुमार नामदेव पिता रामदेव रामदेव की पत्नी ममता नामदेव को 5 हजार रुपए अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायत अमिलवान निवासी संतोष कुमार नामदेव कि 2 दिसंबर को पुल के नीचे गिर जाने से मृत्यु हो गई थी उसी समय तत्काल जनपद सदस्य प्रजापति ने अमिलवान रोजगार सहायक तुलसी शाह को निर्देशित किया था कि अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ मृतक के परिजनों को तत्काल देने का प्रबंध करें इसके बाद भी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ रोजगार सहायक के द्वारा परिजनों को नहीं दिया गया था रोजगार सहायक के पास वित्तीय पावर का अतिरिक्त प्रभार है रोजगार सहायक राशि को हड़पने के फिराक में था जिसकी जानकारी 5 दिसंबर को परिजनों ने अपने क्षेत्रीय जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति से शिकायत किया कि हमें अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ रोजगार सहायक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है प्रजापति ने सरपंच राममिलन खैरवार से सम्पर्क किया तो सरपंच के द्वारा भी बताया गया कि सचिव तुलसी शाह के द्वारा बोला जा रहा है कि योजना बंद हो चुकी है बजट नहीं है श्री प्रजापति ने तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मिश्रा को उक्त मामले की जानकारी अवगत कराया और तत्काल अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ जनपद सदस्य की मौजूदगी में मृतक की पत्नी ममता नामदेव को दिया गया श्री प्रजापति ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि जो संबल योजना में अनुग्रह सहायता राशि होगी वह तत्काल स्वीकृत जनपद पंचायत बैढ़न से कराई जाएगी।

मौके में राममिलन खैरवार सरपंच, बृजलाल कुशवाहा, विनोद शाह, जितेंद्र सोनी, आदर्श नामदेव, रामानुज पाण्डेय, राम मनोहर नामदेव आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ