जिला कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया चौधरी जगदीप सिंह यादव का 77 वां जन्मदिन


मनोज मौर्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर जिला/महानगर संगठन द्वारा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चै0 जगदीप सिंह यादव जी का 77वां जन्मदिन केट काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर तहरी भोज का भी आयोजन किया गया एवं पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा गायन कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।   


इस मौके पर चौधरी जगदीप सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के गठन के पहले से ही पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के साथ उनकी नीतियों एवं संघर्षों में कन्धे से कन्धा मिलकर चलते आ रहे हैं। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के साथ जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान एवं महानगर महासचिव सौरभ यादव ने चौधरी जगदीप सिंह यादव के दीर्घायु की कामना करने के साथ उन्हें अपने  के रूप में भी बताया। 
पार्टी के संघर्षों के दिनों में जगदीप सिंह यादव ने बहुत ही निडरता और कर्मठता से पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में अपना बहुमूल्य समय दिया।

टिप्पणियाँ