भीषण ठंड मे नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बचाई जान

लखनऊ नगर निगम देर रात्रि में दो व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन सहित गोमती नदी में दुर्घटनावश गिर गये थे। मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मियों द्वारा घटना को देखने पर तत्काल भीषण ठंड में अपनी जान की परवाह न करते हुए कार सहित दोनो राहगीरो की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। 

उक्त घटना स्थल पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह तत्काल उपस्थित हुए थे एवं नगर निगम के स्तर से समस्त आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया था। बचाव कार्य में सम्मिलित व्यक्तियों के नाम 

नगर निगम कर्मियों एवं नागरिकों को मिला महापौर द्वारा सम्मान..

सनी भारद्वाज, चालक (कार्यदायी संस्था), अनूप कुमार निषाद, चालक (कार्यदायी संस्था), पंकज दीप सिंह, चालक (कार्यदायी संस्था), नन्द किशोर, सुपरवाइजर- नदी (कार्यदायी संस्था), रतनेश कुमार, सुपरवाइजर-बैकुंठधाम (कार्यदायी संस्था), राजन सोनी, चालक (कार्यदायी संस्था), जसवंत सिंह, चालक (कार्यदायी संस्था)



उपरोक्त के अतिरिक्त स्थल पर मौजूद अन्य नागरिक द्वारा भी उक्त बचाव कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया.

नगर निगम कर्मियों एवं नागरिकों को मिला महापौर द्वारा सम्मान मो. खुर्शीद, समीर, उमेश नगर निगम लखनऊ के उक्त कर्मियों तथा अन्य नागरिको द्वारा किए गए उक्त साहसिक व वीरतापूर्ण कार्य के लिए  महापौर  संयुक्ता भाटिया  द्वारा मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रमाण पत्र, घड़ी, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।  

इस प्रकार के कार्यक्रम से जनमानस के मध्य समाज हित में कार्य करने के बल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ