भारत जोड़ो यात्रा गांधी चौपाल कर कांग्रेस ने 10 किलोमीटर का किया पदयात्रा


पारसनाथ प्रजापति

सिंगरौली। राष्ट्रीय निर्देश पर सिंगरौली में कांग्रेसियों ने लगातार गांधी चौपाल कर पद यात्राएं बड़ी तेजी से शुरू किया है आज ग्राम पंचायत कथुरा शिव मंदिर से पदयात्रा शुरू हुआ जिसका समापन ग्राम पंचायत सखौहा में किया गया पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने उद्बोधन में शिवराज सरकार की विफलताएं भी गिनाई है आज पूरे भारत में कांग्रेस महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाया है गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल सरसों तेल में बेतहाशा वृद्धि हुई है कांग्रेस ने सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा व तीखी प्रतिक्रियाएं दी है केंद्र व प्रदेश में जब हमारी सरकार थी उस दरमियान डीजल पेट्रोल रसोई गैस में एक रुपए वृद्धि होने पर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान साइकिल पदयात्रा करते थे गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर विरोध करते थे कांग्रेस की जब सरकार थी तो सिलेंडर 350 रुपए का था 

आज भाजपा की सरकार केंद्र में है और वही सिलेंडर आज 1100 रुपए का हो गया इस पर भाजपा के लोग मुख दर्शक बने हैं आज बेतहाशा वृद्धि होने पर उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल पा रहे हैं पूरे मध्यप्रदेश में आज किसान बिजली से परेशान है बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी रवैए के कारण ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बाधित की जा रही है महीने 15 दिन तक सप्लाई ट्रांसफार्मर में नहीं की जा रही है जले हुए ट्रांसफार्मर 6 महीने बाद भी नहीं बदले जा रहे हैं भाजपा के कुशासन में बिजली विभाग के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को मनमानी बिल 500 से 1000 तक मंथली बिल भेज कर किसानों से जबरन वसूली कराई जा रही है

कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार की गिनाई ऐतिहासिक उपलब्धियां

मध्य प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली वृद्धावस्था पेंशन 300 से 600 विवाह सहायता राशि 51000 रुपए कमलनाथ सरकार ने लागू किया था जो श्रमिक कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत थे वह घर पर ही बच्ची की शादी करने के बावजूद 51000 रुपए राशि प्राप्त करते थे आज भाजपा की सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काम कम करते हैं जुमलेबाजी ज्यादा भारत की भोली-भाली जनता को 15 लाख रुपए का सपना दिखाया और दिया 15 पैसे भी नहीं सत्ता में आने के लिए मोदी जी ने सैकड़ों झूठ बोला हम विदेश से काला धन वापस लाएंगे भारत के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए देंगे आज पूरे प्रदेश में अफसरशाही हावी है केंद्र व मध्य प्रदेश में भाजपा डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी सीधी सिंगरौली एनएच 39, 15 वर्षों में भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है एनएच 39 का खस्ताहाल होने से आए दिन बड़ी घटनाएं घट रही हैं जिसका जिम्मेदार मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान है।

ग्राम पंचायत कथुरा से लगभग सैकड़ों लोगों ने भाजपा के जो सक्रिय कार्यकर्ता थे आज पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा के हाथों सदस्यता ग्रहण किया है और सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों ने बचन भी किया है कि आने वाले चुनाव में हम लोग कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उक्त भारत जोड़ो यात्रा में वंशमणि प्रसाद वर्मा (पूर्व मंत्री) रामा शंकर शुक्ला पदयात्रा (समन्वयक) ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (जिला समन्वयक) अमित द्विवेदी, बालमुकुंद सिंह परिहार, हनुमान जायसवाल, सुदामा साकेत, बालेन्द्र वर्मा, अखिलेश पाण्डेय, प्रवीण सिंह, देवेंद्र पाठक, सविता सिंह, दिलीप कुमार शाह, रामकरण वर्मा, राममिलन खैरवार, शैलेंद्र पाण्डेय, सुनील कुशवाहा, सवाई लाल कुशवाहा, राजू शाह एवं हजारों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ