राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर किया गोष्ठी का आयोजन

 


रवि मौर्य 

अयोध्या पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तथा संचालन महानगर अध्यक्ष रेसिंग कमल ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने स्वर्गीय राजीव गांधी को युग दृष्टा बताया उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में एक उन्नतशील भारत का सपना देखा था । उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को सत्ता में भागीदारी करने का मौका प्राप्त हो तथा यह देश आधुनिक संचार क्रांति का हिस्सा बने ऐसी योजनाएं इस देश के लिए बनाएंगे।

डॉक्टर खत्री ने कहा आज देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस पद पर इसीलिए पहुंच पाए कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायत और नगर निकाय को सत्ता में भागीदारी करने का रास्ता मिले ऐसी पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की थी। 

डॉक्टर खत्री ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल के मताधिकार का अधिकार प्रदान किया जिससे कि इस देश का युवा इस देश की मजबूती में अपना योगदान दे सकें।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह आशुतोष शांडिल्य राम अवध राम बहादुर सिंह रामेंद्र त्रिपाठी डीएल वर्मा महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा मोहम्मद आरिफ संजय श्रीवास्तव अशोक राय सरयू प्रसाद वर्मा प्रेम पांडे डॉ विनोद गुप्ता जमील आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ