नगर निगम कर्मचारी से मारपीट पर कर्मचारियों नेता में आक्रोश

प्रकाश शुक्ला

कानपुर। केशव पुरम आवास विकास आरपीएस हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा नगर निगम के राजस्व निरीक्षक पिंटू गुप्ता एवं कनिष्ठ लिपिक आशु निषाद के साथ मारपीट किया गया था जिसको लेकर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ एवं राजस्व कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जोनल कार्यालय जोन 6 में प्रदर्शन कर अधिकारियों को अवगत कराया गया थाना कल्याणपुर द्वारा अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया. जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों सहित थाना कल्याणपुर पहुंचे सैकड़ों कर्मचारियों ने थाने में हो-हल्ला किया इसके पश्चात हॉस्पिटल के कर्मचारियों के विरुद्ध f.i.r. किया गया। 

कर्मचारी संघ एवं राजस्व संघ के रमाकान्त मिश्र महामन्त्री पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया है कि दोषी लोगों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी किया जाए अन्यथा कर्मचारियों के आक्रोश को दृष्टगत रखते हुए आंदोलन का निर्णय लेना पड़ेगा जिसके अंतर्गत धरना प्रदर्शन एवं कार्य बंदी भी किया जा सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में  देवीदीन भाऊ रमाकांत मिश्रा हरिशंकर शुक्ला नीलू निगम मुन्ना हजारिया रवि सिंह सुशील श्रीवास्तव अनुराग पांडे सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

                  

टिप्पणियाँ