बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ मिलता है अच्छा खाना



धीरज तिवारी 

उन्नाव. एक तरफ सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए तमाम अभियान चलाए जाते हैं। बच्चों के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। लेकिन जिले का एक ऐसा विद्यालय जहां पर छात्रों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि कमरे में बैठने की जगह नहीं रह गई है। मानक के अनुरूप शिक्षकों की भी संख्या नहीं है। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में बातचीत करने पर प्रधान शिक्षिका ने बताया कि उनके विद्यालय का एक छात्र राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे विद्यालय के प्रति लोगों की सोच बदल रही है और यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एडमीशन ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के अनुपात में अतिरिक्त कक्ष और अनुदेशक की नियुक्ति की मांग कर रही हैं। 

सिकंदरपुर सरोसी विकास खंड का गांव गगनी खेड़ा स्थित के उच्च प्राथमिक विद्यालय गगनी खेड़ा कम्पोजिट विद्यालय है। इस विद्यालय के छात्र उदय कुमार शाह  पुत्र पंकज शाह निवासी चंपा पुरवा थाना गंगाघाट ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिससे विद्यालय का नाम क्षेत्र में रोशन हुआ था। प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्र के साथ माता-पिता को भी सम्मानित किया गया था।

प्रियंवदा द्विवेदी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में इस समय छात्रों की संख्या काफी अधिक है। जूनियर व प्राथमिक विद्यालय मिलाकर कुल 365 बच्चे विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। कुल 11 लोगों का स्टाफ है। जिसमें 9 शिक्षक, दो शिक्षामित्र शामिल है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार 100 बच्चों के ऊपर 3 अनुदेशक मिलते हैं। जूनियर में छात्रों की संख्या 111 हो गई है। इसलिए उन्हें अनुदेशक की आवश्यकता है। विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों में प्रियंवदा दिवेदी , रेखा यादव, परम जीत सिंह, आनंद मिश्रा, अनीता गुप्ता, दीक्षा मिश्रा, जिज्ञासा सिंह, प्रीतिका सिंह, पूनम सहगल, संध्या यादव, सुनीता देवी, नीतू दुबे आदि शामिल है। 

टिप्पणियाँ