लंबित समस्याओं के समाधान न किए जाने के विरोध में स्थानीय निकाय कर्मचारियों के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन



प्रितपाल सिंह

उत्तर प्रदेश। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा निकाय कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप घोषित आंदोलन 7 दिसंबर 2022 को प्रदेश के समस्त इकाइयों पर धरना प्रदर्शन दिनांक 21 सितंबर 2022 को लखनऊ गांधी प्रतिमा पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने हेतु प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा श्री राम लला पावन धाम नगर निगम अयोध्या में मीटिंग कर प्रदेश निकाय कर्मचारियों का आवाहन किया गया है 25 अगस्त 2022 उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पूर्व घोषित आंदोलन को सफल बनाने हेतु दिनांक 24 अगस्त को श्री राम लला पावन धाम के नगर निगम अयोध्या में महासंघ के प्रतिनिधियों के द्वारा वहां की इकाइयों का गठन करते हुए आम सभा की गई जिसमें सफाई कर्मचारी नेता विनय बाघमार एवं राजेश वर्मा आदि की उपस्थिति में एक बड़ी सभा नगर निगम अयोध्या के कार्यालय में की गई जिसमें प्रदेश की महासंघ की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि द्वारा घोषित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई साथ ही महासंघ द्वारा निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों पर प्रकाश डाला गया जिसमें प्रमुख रुप से केंद्रीय सेवा नियमावली दैनिक वेतन संविदा द्वारा 108 आदि पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण सातवें वेतनमान में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना लिपिक राजस्व चालक कंप्यूटर ऑपरेटर सफाई कर्मचारी आधी संवर्ग का पुनर्गठन राज्य की भांति वेतन भत्ता एवं संविदा कार्यदाई आदि के माध्यम से कार्यरत सभी संवर्ग के कर्मचारियों को पद के अनुरूप वेतनमान स्थायीकरण रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां एवं राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस इलाज की सुविधा पुरानी पेंशन बहाली निकायों में सेवाकाल के दौरान सभी संवर्ग दैनिक वेतन संविदा कार्यालय एवं स्थाई मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति किया जाना वर्ष 2012 में प्रदेश की तमाम इकाइयों से निकाले गए दैनिक वेतन संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाली 74वां संविधान संशोधन लागू किया जाना प्रदेश की निगाह में बढ़े हुए कार्य क्षेत्र एवं बड़ी आबादी को दृष्टिगत रखते हुए नए पदों का सृजन किया जाना प्रदेश की स्थानीय निकायों की जर्जर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु आए के संसाधन बढ़ाए जाने पर विचार किया जाना आदि समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श उपस्थित कर्मचारियों साथियों के साथ किया गया।


उक्त कार्यक्रम में नगर निगम अयोध्या की इकाई गठन सर्वसम्मति से बड़ी संख्या में उपस्थिति कर्मचारियों की आम सहमति से किया गया जिसमें राजेश वर्मा एवं मोती लाल यादव को महामंत्री तथा मनोज कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश साहू को कोषाध्यक्ष व अजय यादव को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया गया है महासंघ ने नगर निगम अयोध्या इकाई को भी निर्देशित किया है कि जल्द अपने संगठन को पूर्ण रूप से अपने पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकारिणी का गठन कर महासंघ को सूचित करें आज की बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशि कुमार मिश्र लखनऊ एवं प्रदेश महामंत्री राकेश अग्निहोत्री गाजियाबाद के ।साथ-साथ रमाकांत मिश्र कानपुर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह गोरखपुर मनोज कुमार श्रीवास्तव अरविंद कुमार त्रिपाठी प्रयागराज अखिलेश कुमार सिंह वाराणसी जयपाल पटेल बरेली आशुतोष सिंह नगर पालिक रायबरेली मुन्ना हजारिया रामाधार पटेल श्रवण कुमार दुबे जयदेव कौशिक संजीव गोयल प्रदीप कुमार गोमती त्रिवेदी प्रदीप सिंह विजय कुमार पांडे आदि कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ