उन्नाव शहर के माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत भू-माफियाओं ka कहर

धीरज तिवारी

उन्नाव। शहर के रउकरना थाना माखी के अंतर्गत तेजी से भू-माफिया गिरी बढ़ती नजर आ रही है, जहाँ पर लोगो के आवासीय प्लॉटों को कब्जो का शिकार होना पड रहा है ऐसा ही मामला उन्नाव के रउकरना का है जिसकी भूमि पर भूमि स्वामी की बिना मौजूदगी में खाली प्लॉट का कब्ज़ा कर गया। 

यह पूरा मामला सन्नो कश्यप पत्नी राजेश कुमार निवासी ग्राम सोना पोस्ट भीमसेन कानपूर नगर का रहने वाले का है जिसका एक प्लॉट रउकरना माखी उन्नाव में है जिसमे धनञ्जय सिंह पुत्र भगवती शरण सिंह से भूमि संख्या 3616 जिसका रकबा 83.64  खाता संख्या 00608 से ली गयी थी जिस पर सन्नो कश्यप का पूरा कब्ज़ा था जब सन्नो को अपनी भूमि पर कब्जे की बात का पता चला तब वह दिनाँक 21 अप्रैल 2022 को अपने घर गयी तो वहां देखा कि वीर पाल सिंह पुत्र बजरंग सिंह व दो अज्ञात लोगो द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था।  जिसकी सुचना सन्नो ने माखी थाना उन्नाव को दी परन्तु वहां से कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सन्नो कश्यप अब न्याय की गुहार लगा रही है।

टिप्पणियाँ