बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्धा पार्क में उपमुख्यमंत्री करेंगे बुद्ध की प्रतिमा पर पूजन विमल कुमार शाक्य एडवोकेट



कार्यालय संवाददाता

बुद्धपूर्णिमा महापर्व पर पूज्य भंते एवं पूज्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग के व्यक्तियों का सम्मान 4 बजे जो होना था वह आयोजन धारा 144 लागू होने के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है आयोजन प्रातः काल 9 बजे ही होगा   गिरीश कुशवाहा



लखनऊ  कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर बुद्धा पार्क निकट डालीगंज पुल लखनऊ मैं भगवान बुद्ध जयंती एसोसिएशन के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है उपरोक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार के राज्यमंत्री कौशल किशोर अतिथि के रूप में बुद्धा पार्क लखनऊ में 16 मई को प्रातः 9 बजे  पहुंच रहे हैं एसोसिएशन द्वारा आयोजित बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण करेंगे यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक विमल कुमार शाक्य एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों को दी


 उपरोक्त आयोजन में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे आयोजन में सभी पदाधिकारियों से अपने साथ अधिक से अधिक साथियों के साथ प्रातः 9:00 बुद्धा पार्क पहुंचने की अपील की है एसोसिएशन के नीरज कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन एवं सुषमा मौर्य प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन ने संयुक्त रुप से सभी प्रबुद्ध वर्ग के साथियों से बुद्धा पार्क में प्रातः 9 बजे बुद्धा पार्क लखनऊ मैं पहुंचने की अपील की है

टिप्पणियाँ