कबीर संस्थान ने कवि सम्मेलन कर कवियों को सम्मानित किया

 रवि मौर्य

अयोध्या। "कबिरा के राम" शीर्षक से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एंव "शब्दश्री शिखर सम्मान- 2022" समारोह कबीर संस्थान अयोध्या द्वारा  प्रेस क्लब जनपद अयोध्या में हास्य- व्यंग्यकार डाॅ0 तारा चन्द 'तन्हा' के संयोजन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के आयोजक शम्भूनाथ जायसवाल महानगर अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी ने बताया कि मुख्य अतिथि आचार्य सत्येन्द्र दास प्रधान पुजारी  राम जन्म भूमि मन्दिर अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार देव पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद अयोध्या के कर कमलों से मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


जनपद बांदा में सम्भागीय परिवहन अधिकारी के पद पर कार्यरत बलिया की धरती से पधारे प्रसिद्व कवि डाॅ0 शंकर जी सिंह को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, उत्तरीय, श्री फल एवं 25 हजार रू0 की नकद धनराशि प्रदान कर "शब्दश्री शिखर सम्मान-2022" से सम्मानित किया गया तथा श्री सिंह के काव्य संग्रह "राम धरा पर पुनः पधारो" का लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्वार्थनगर से पधारे कवि डाॅ0 ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ‘‘दीपक’’ ने की तथा संचालन बस्ती से पधारे हास्य कवि डाॅ0 रामकृष्ण लाल ‘‘जगमग’’ जी ने किया। राष्ट्रीय स्तर के कविगणों के काव्य पाठ ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

           काव्य पाठ करने वाले सम्मानित कविगणों में अभिमन्यु शुल्क ‘‘तंरग’’ सुल्तानपुर, प्रदीप बहराईची, कवयित्री रूचि द्विवेदी अम्बेडकर नगर, डाॅ0 विनोद उपाध्याय बस्ती, कवयित्री डाॅ0 अंजना कुमार कानपुर, डाॅ0 सुमति दूबे अयोध्या, अशोक आनन्द उन्नाव, डाॅ0 निरूपमा श्रीवास्तव सुल्तानपुर, विनोद पाठक 'मृदुल', डा0 रामकृष्ण लाल 'जगमग' बस्ती, डा0 ताराचन्द तन्हा, डा0 शंकर जी सिंह बलिया, डा0 ज्ञानेन्द्र द्विवेदी दीपक, आदि कविगणों ने अपने काव्य पाठ से समा बांध दिया पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । कार्यक्रम के अंत में संयोजक डा0 ताराचन्द तन्हा एंव आयोजक शम्भू नाथ जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। अजीत मौर्या, पवन यादव, अजीत गौतम, दानिश अहमद संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

टिप्पणियाँ