आस्था सिंह कुशवाहा को सपा महिला सभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया

 


रवि मौर्य

अयोध्या । समाजवादी पार्टी महिला सभा ने अयोध्या जिले में अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए महिला सभा अयोध्या के जिला अध्यक्ष के रूप में आस्था सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए हनुमत नगर जनौरा निवासी आस्था सिंह कुशवाहा को महिला सभा का जिला अध्यक्ष बनाया है। श्री यादव ने बताया कि आस्था सिंह कुशवाहा के महिला सभा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में खुशी का माहौल है, पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मनोनयन पर हर्ष जताते हुए कहा है कि इससे पार्टी जिले में और मजबूत होगी। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आस्था सिंह कुशवाहा से पार्टी ने यह अपेक्षा की है कि वह समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगी।

टिप्पणियाँ