केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री ना बनाना भाजपा को 2022 में पड़ेगा महंगा?

भारतीय जनता पार्टी कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज की दुश्मन

कार्यालय संवाददाता 

लखनऊ। भाजपा ने कुशवाहा समाज के केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री  बनाने का ऐलान कर 14/30 पर्सेंट वोट अपनी झोली में डाल कर 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बना दी। 

अभी कुछ दिन पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने समाज के नेताओं को किनारे कर उन्हें 5 साल तक अपमानित किया जाता रहा जैसे कि कलराज मिश्र द्वारा भरी सभा में केशव प्रसाद मौर्या का हाथ झटक देना इसके अतिरिक्त डिप्टी सीएम जैसे पद पर होने के बाद भी स्टूल पर बैठ आना इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे वरिष्ठ नेता को महत्वहीन पद देकर उन्हें अपमानित करना इसके अतिरिक्त समाज के लोगों को अपमानित करना इस 5 साल के खेल में समाज आज भाजपा से किनारा करने पर मजबूर हो गया है

इतिहास गवाह है। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने भारती जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज की दुश्मन है।

समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिला तो मायावती  मुख्यमंत्री बनी समाज का वोट समाजवादी पार्टी को मिला तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने समाज का वोट भारतीय जनता पार्टी को मिला बाबा योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने समाज जिससे छिटका उसका पतन हुआ आज भारतीय जनता पार्टी पतन के रास्ते पर चल रही है

भारतीय जनता पार्टी कुशवाहा मोदी आष्टा के सैनी समाज को सम्मान नहीं दे सकी समाज के 2 बड़े नेता डॉक्टर धर्म सिंह सैनी और स्वामी प्रसाद मौर्य नेताओं की उपेक्षा हुई महत्वहीन पदों  पर रहकर समाज को संतोष करना पड़ा अब वक्त आ गया है

समाज अपने अपमान का बदला लेगा 2022 के चुनाव में जो भी दल कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का सम्मान करेगा अब उत्तर प्रदेश का समाज उसी राजनैतिक दल के नेता को  मुख्यमंत्री बनाएगा

कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के अतिरिक्त कई अन्य पिछड़ी एवं दलित जातियों के नेता एवं पार्टी के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में आने के बाद उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त केंद्र की सरकार भी हिल गई है केंद्र के बड़े नेता अपनी गलती को मांन कर स्वामी प्रसाद मौर्य से संपर्क स्थापित कर रहे हैं परंतु उन्होंने ऐलान कर दिया है जहां स्वामी प्रसाद मौर्य रहेगा 2022 में उसी दल की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी

टिप्पणियाँ