बेबी रानी मौर्य का फूल माला व पुष्प के साथ स्वागत किया गया

पुनीता कुशवाहा  

कानपुर। महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी के तत्वावधान में आज बाल्मीकि उपवन मोतीझील में पूर्व उप राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य  के नगर आगमन पर महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी की ओर से बाल्मीकि उपवन मोतीझील में फूल माला व पुष्प के साथ स्वागत किया गया

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सर्व प्रथम महाकाव्य रामायण लिखने वाले महाषि बाल्मीकि जी की आदमकत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान वाल्मीकि नमन करते हुए कहा कि मैं 20 अकटूबर को बाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है स्वागत करने वाले में श्रीप्रकाश हजारिया, मुन्ना पहलवान, धनश्याम गहरवार, मुन्ना हजारिया, विनोद कुमार एडवोकेट, रामगोपाल बाल्मीकि, प्रेमा देवी, विनय सेन, प्रतिभा चौधरी, उमेश यादव, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ