सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिफ्तारी से गुस्साए सपाइयों ने सौंपा मांगपत्र

 

रवि मौर्य 

अयोध्या। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ग्रिफ्तारी से गुस्साए सपाइयों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगपत्र रूदौली तहसीलदार को सौंपा।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या भाजपा के मंत्री व उनके पुत्र द्वारा की गई है। जिनका हालचाल लेने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ग्रिफ्तार कर लिया गया है।उन्हें तत्काल रिहा किया जाये। किसानों की बर्बर हत्या करने वालो को तत्काल ग्रिफ्तार कर मृतक किसानों के परिजनों को 2 करोड़ रु0 का मुआवजा व एक व्यक्ति को नौकरी दी जाये। 

देश व प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न, महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाये। किसानों के हत्यारों को फांसी दी जाय। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोका जाय। तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मांगपत्र उचित माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जा रहा है।

इस मौके पर विनोद लोधी,साहेब सरन वर्मा, अतुल चौधरी जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,अमरनाथ यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष रुदौली लोहिया वाहिनी, मो जावेद विधानसभा महासचिव, जिला उपाध्यक्ष सुलतान खान, जिला उपाध्यक्ष महेश कोटेदार, राजेश यादव, विवेक लोधी, कमलेश यादव, कुलभुषण यादव, चौधरी अजीमुद्दीन, सगीर अहमद, अलगु लोधी, प्रदीप यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ