कांग्रेसजन सत्याग्रह कर देंगे गिरफ्तारी भरेंगे जेलों को

 


रवि मौर्य 

अयोध्या। लखीमपुर-खीरी में किसानों के दुख दर्द को साझा करने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की बिना किसी अपराध के गिरफ्तारी एवं लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषियों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में अयोध्या कांग्रेसजन दिनांक 6 अक्टूबर को दिन में 12:00 बजे गांधी पार्क सिविल लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करके गिरफ्तारी देकर जेलों को भरने का काम करेंगे उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जबतक दोषियों की गिरफ्तारी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी  की रिहाई नहीं हो जाती यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के समस्त कांग्रेसजनों से गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।

टिप्पणियाँ