मंत्री से लेकर अधिकारियों तक दिया ज्ञापन फिर भी कर्मचारियों की समस्या का नहीं हुआ समाधान:-शशि कुमार मिश्र



प्रमुख संवाददाता 

लखनऊ |नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु गत दिनों नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्कालीन अपर नगर आयुक्त अमित द्वारा दि.4 सितम्बर को संघ एवं उसके सभी सहयोगी संगठनों के साथ लम्बित समस्याओं पर बैठक कर सम्बंधित विभागाध्यक्षों को समयवृद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है, परन्तु आज तक किसी भी समस्या का समाधान दिख नहीं रहा है।

  संगठन द्वारा दि.8 अक्टूबर को पुनः नगर आयुक्त सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेज कर बैठक में लिए गए निर्णय का ससमय क्रियान्वयन कराने का अनुरोध किया गया है, जिससे कर्मचारियों को समय से वेतन, भत्ते, पेंशन व उनके सेवा सम्बंधी प्रकरण एवं अवशेष बकाया भुगतान आदि की समस्याओं का समाधान सम्भव हो सकें।

      नगर निगम प्रशासन को यह भी अवगत कराना है कि प्रदेश के निकाय कर्मियों की प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर बहुत सी समस्याएं लम्बित हैं, जिनके समाधान हेतु भी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, प्रदेश व्यापी आंदोलन प्रस्तावित कर चुका है,जो दि.18 अक्टूबर से दि.18 नवम्बर 21 तक जन जागरण व गत दिनों प्रदेश के मंत्री गणों/विधायक/विधानपरिषद सदस्य गणों को दिए ज्ञापन के बाद की समीक्षा, प्रदेश भर की निकायो में कर्मचारी गेट मीटिंग आदि के बाद, धरना प्रदर्शन, रैली व आम हड़ताल आदि भी आन्दोलन प्रस्तावित है।

    अतः संघ ने किया अनुरोध कि स्थानीय निगम प्रशासन कर्मचारियों को समय से वेतन व लगभग 70-80 करोड़ रुपए जो कर्मचारियों की विभिन्न देता के रूप में लम्बित है का भुगतान तथा सेवा निवृत्त के बाद आयोजित विदाई समारोह में सभी अवशेष भुगतान व पेंशन बुक आदि के साथ साथ प्रदेश सरकार द्वारा दि.30 अक्टूबर तक सभी प्रकार की पदोन्नति व विनियमितिकरण आदि हेतु जारी शासनादेश/आदेश का भी पालन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश जारी किए जाय आदि समस्याओं का समयवृद्ध समाधान किया जाय।

   अन्यथा कि स्थिति में संघ एवं महासंघ अगामी दिनों में आन्दोलन करने हेतु बाध्य होगा।

  शशि कुमार मिश्र, अध्यक्ष-नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, एवं प्रदेश अध्यक्ष-उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लखनऊ

टिप्पणियाँ