मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आंदोलन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया


प्रमुख संवाददाता 
इटावा। इकदिल बहुत किया इंतजार अब की बार आर-पार के संकल्प के साथ चल रहा मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन सोमबार को ग्राम पंचायत केशोपुर जादोंपुर के मजरा कुरट के पंचायत भवन में संपन्न हुआ। मिशन संयोजक दीपक राज ने कुरट मजरे की विशेषता के बारे में बताया कि यह मजरा तीन ग्राम पंचायतों चांदनपुर, केशोपुर जादोंपुर वह रामपुर नावली में विभाजित है। पंचायत भवन में आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कहा कि जब कभी भी जरुरत पड़ेगी हम सभी लोग तन-मन धन से इस सत्याग्रह कार्यक्रम की मदद करेंगे। 

सत्याग्रह में और अधिक जोश लाने के लिए दीपक राज ने आगे बताया कि कल से कार्यक्रम में बैठने के अतिरिक्त गांव में भी मार्च करेंगे जिससे जो लोग नहीं आ पाते हैं उनको  भी इस कार्यक्रम से अवगत कराया जा सके। सह संयोजक डॉ.सुशील सम्राट ने आये हुए सभी ग्राम वासियों को बताया कि इकदिल ब्लाक बन जाने से किसानों, छात्रों, शिक्षकों और सभी सरकारी कर्मचारियों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। 

इस क्षेत्र की विकास के लिए ब्लाक का बनना बहुत आवश्यक है। इसके लिए हम सभी लोग संघर्ष कर रहे हैं। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह धनगर ने अपने ग्राम पंचायत के लोगों को सत्याग्रह कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह हम लोगों का कर्तव्य है  कि दूसरे लोगों को भी जाकर इस कार्यक्रम से अवगत करवाएं। 

अंत में लखीमपुर में सरकार की दरिंदगी के शिकार हुए किसानों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस कार्यक्रम में कप्तान सिंह, हृदय राम गोयल, महेंद्र सिंह दिनेश चंद्र, राकेश बाबू, बीना देवी, प्रेमवती, ज्ञान सिंह, सर्वेश कुमार, सुनीता देवी, रमेश चन्द्र, प्रीति देवी रामादेवी, ममता, आशा, गीता देवी, दिनेश कुमार आदि ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ