उन्नाव में 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

प्रकाश शुक्ला व धीरज तिवारी की खास रिपोर्ट

सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वालों गरीबों कमजोरों को सताने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही..

प्रदेश के हर नागरिक को खुशहाल करने के लिए सरकार है कटिबद्ध..

प्रदेश सरकार महिला सम्मान सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिये प्रतिबद्ध राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त..

मुख्यमंत्री ने किया दृष्टि एक दर्शन पुस्तक का विमोचन..

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जरूरतमन्दों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया..

केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों नौजवानों  के हित व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध..

गरीब को आयुष्मान योजना व किसान को किसान सम्मान निधि का दिया जा रहा लाभ..

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी को लाभान्वित किया जा रहा..

आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे..

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए..

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने एक दिवसीय जनपद उन्नाव के ग्राम सगौली, विकासखंड हिलौली मौरावां मोहनलालगंज रोड उन्नाव भ्रमण पर 81.89 करोड़ रुपए लागत की कुल 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्नाव में एक साथ 81.89 करोड़ रुपए की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है।  मुख्यमंत्री जी ने कहां की जनपद उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की धरती रही है जो सार्थक कार्यों के लिए गरीबों के लिए आम सुविधाओं के लिए जनपद उन्नाव में विशेष विकास परियोजनाओं के कार्य कराए गए हैं जिसमें प्रमुख रुप से बिजली पानी सड़क का रहा है।  

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दृष्टि एक दर्शन पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सुधार व समृद्धि लाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास ही आगे बढ़ने का माध्यम बनेगा। विकास से ही जनपद उन्नाव के लोगों के सुख एवं समृद्धि का मार्ग सुदृढ़ हो सकेगा। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिखायी दे रहे हैं। जनपद उन्नाव की विधानसभा बांगरमऊ, उन्नाव, मोहान, भगवंत नगर, पुरवा, सफीपुर के जनप्रतिनिधिगण के परिश्रम के माध्यम से ही आज 81.89 करोड़ रुपए की कुल 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। 

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सड़कों का तेजी से चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। सरकार किसान नौजवान के साथ है किसान को 751 करोड़ किसानों के खाते में अब तक किसान सम्मान निधि सीधी भेजी जा रही है जिससे किसानों को लाभ मिलना और किसान खुशहाल है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत हर गरीब को स्वास्थ्य बीमा के साथ उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने अब तक साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है जो साढ़े 04 वर्ष में एक बेमिसाल कार्य किया है।

भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वालों, गरीबों, कमजोरों को सताने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। वे भयमुक्त होकर अपना जीवनयापन कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाएं संचालित जा रही हैं। 

प्रदेश में पुलिस भर्ती में  महिलाओं को मौका दिया गया है। आज प्रदेश में महिला पुलिसकर्मी बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों को पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है, बिचैलियों से मुक्ति मिली है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जरूरतमन्दों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। 

प्रदेश सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित करने का कार्य रही है। जनपद उन्नाव के जन प्रतिनिधि गण सरकार की जन कल्याणकारी समस्त योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे जनपद में सुख व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के हितों व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चालू रखा। प्रदेश सरकार किसानों के हित व कल्याण के लिए निरन्तर गम्भीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश के किसान के चेहरे पर मुस्कान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसली ऋण माफ किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 4 लाख 97 हजार 165 किसानों को लाभान्वित किया गया है।

प्रदेश सरकार ने क्रय केन्द्र स्थापित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज क्रय का कार्य किया है। महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, शोषित को बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने़ पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन, निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक  शौचालय बनवाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के भी लगाए गए। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन, होल्डिंग, व स्टैंडी आदि द्वारा प्रचार प्रसार किया गया।

प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। जनपद उन्नाव पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनने की तरफ अग्रसर है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढे़ चार वर्ष में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। आज जितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है, उसका गुणवत्तापूर्ण समय से कार्य पूर्ण कराने का कार्य किया जाएगा। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ वांछित लोगों को मिला है। केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहाय लोगों के हितों के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर योजना के तहत नौजवानों को पारदर्शी तरीके से रोजगार भी मुहैया कराया गया है। 

धार्मिक क्षेत्रों में भी बिना भेदभाव के धार्मिक कार्य किए गए हैं कोरोना के मामले में वैक्सीनेशन का कार्य एवं जांच का कार्य भी पूरी तत्परता के साथ कराया गया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए हम सभी को जीवन एवं जीविका का विशेष ध्यान रखकर ही कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा हम सभी को सुशासन एवं विकास का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा, विकास हमारा संकल्प है, आस्था का सम्मान प्रदेश सरकार हर संभव बनाए रखेगी। 

जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार ने कहा कि जितनी भी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है उन्हें निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में जनपद उन्नाव में ऐतिहासिक कार्य करते हुए टेस्टिंग एवं ट्रेसिंग का कार्य वृहद स्तर पर कराया गया आज के दिन कोई भी व्यक्ति जनपद में कोरोना से पीड़ित नहीं है।

इस अवसर पर  अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश,  हृदय नारायण दीक्षित,  जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य, देव सिंह, सांसद जनपद उन्नाव डॉ स्वामी साक्षी जी महाराज, सांसद राज्यसभा संजय सेठ, विधायक पुरवा, अनिल सिंह,  विधायक सफीपुर, बंबालाल दिवाकर, विधायक मोहान, बृजेश कुमार रावत, विधायक सदर पंकज गुप्ता,  विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार,  अध्यक्ष जिला पंचायत,  शकुन सिंह  सहित जिला अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ