नगर निगम में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

प्रितपाल सिंह 

नए वहनो की पूजा अर्चना कर शहरवासियों की सेवा में समर्पित किया..


लखनऊ  आज नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर विभाग में हर साल की तरह इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ


इस अवसर पर नगर निगम के आर-आर विभाग में महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने श्री विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति की पूजा अर्चना कर पुष्पार्चन किया| और नए वहनो की पूजा अर्चना कर शहरवासियों की सेवा में समर्पित किया।

मा. महापौर एवं नगर आयुक्त सहित नगर निगम आर आर के समस्त संगठनों तथा कर्मचारी ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई 

इस अवसर पर रविंद्र प्रताप सिंह, निकाय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, आर-आर संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी अध्यक्ष राजेश भारती, अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष ताजुद्दीन, विकास मिश्रा नीरज भारती प्रशांत दुर्गा कुंवर राशिद आशीष सोनकर गोविंद राजपूत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे  

टिप्पणियाँ